Pakur News: रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: हिरणपुर। एसं रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास्थ्य

Pakur News: रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

Pakur News: रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान के सफल संचालन को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू ने की। इसमें अंचल अधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में फाइलेरिया की जांच के लिए रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही फाइलेरिया, मलेरिया, कालाजार, टीबी तथा नियमित टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

बैठक में चिह्नित क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्त पट्ट संग्रह का कार्य पूरा करने तथा लोगों को अभियान के प्रति जागरूक करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान को लेकर बैठक, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा