एनएच 333 ए निर्माण कार्य से राहगीरों की बढ़ी मुसीबत, बारिश के बाद सड़क की हालत बदतर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

- डीसी ने लिया संज्ञान, डीटीओ को निर्देश के बाद सड़क सुरक्षा टीम ने लिया जायजा... एनएच 333 ए निर्माण कार्य से राहगीरों की बढ़ी मुसीबत, बारिश के बाद सड

एनएच 333 ए निर्माण कार्य से राहगीरों की बढ़ी मुसीबत, बारिश के बाद सड़क की हालत बदतर

एनएच 333ए सड़क निर्माण कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण एजेंसी द्वारा हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर घाघरजानी व रामनाथपुर के बीच मिट्टी भरने के बाद हुई बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया था। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन बाधित हो गया। जिससे दिनभर दो पहिया से लेकर चार पहिया सहित अन्य वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रविवार रात्रि के समय तो स्थिति और भी विकट हो गई। सड़क की खराब हालत के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगहों पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार की मांग की।

डीसी के निर्देश पर हुई जांच

बदहाल स्थिति और लोगों की परेशानी की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मुजाहिद अंसारी ने सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य अजहद अंसारी एवं अमित कुमार राम को मौके पर भेजकर जांच करवाई। जांच के दौरान टीम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी के जेई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। टीम ने सड़क पर उत्पन्न अव्यवस्था को जल्द दूर करने तथा आवागमन को सुचारू बनाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कर लिया जाएगा और सड़क की स्थिति में सुधार किया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

एनएच 333ए सड़क पर समस्या क्या है?
एनएच 333ए सड़क निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।