नववर्ष के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे लोग
महेशपुर में नववर्ष के आगमन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। युवा पिकनिक के लिए फोटकाडांगा पहाड़ी को पसंद कर रहे हैं। यहाँ वनभोज का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं। हर आयु वर्ग अपने-अपने तरीके से तैयारियों में जुटा हुआ है। पर्यटक इस वर्ष दिसंबर के अंत से पिकनिक स्थलों पर बढ़ने की उम्मीद है।
महेशपुर। नववर्ष के आगमन को महज कुछ दिन शेष रह गए हैं। लेकिन लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। नववर्ष के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके द्वारा पिकनिक मनाने के लिए अभी से ही जगह का चयन किया जा रहा है। युवाओं की पहली पसंद फोटकाडांगा पहाड़ी की मनोरम वादियां हैं। जहां पर वनभोज का लोग आनंद उठाते हैं। नववर्ष की तैयारी को लेकर हर आयु वर्ग के लोग अपने-अपने स्तर से तैयारी कर रहे हैं। नववर्ष के अवसर पर लोग कैराछत्तर गांव स्थित भौंरीकोचा पूजा स्थल के समीप बांसलोई नदी किनारे भी वनभोज का आनंद उठाने के लिए पहुंचते हैं।

पर युवा वर्ग की पसंदीदा पिकनिक स्पॉट फोटकाडांगा पहाड़ी है। इसकी खास वजह यह है कि यह स्थल सुरक्षित माना जाता है। तथा पेड़ों की झुरमुट के बीच यह स्थल काफी मनोरम लगता है। इस वर्ष दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से ही पिकनिक स्थल पर्यटकों से गुलजार रहने की संभावना दिख रही है। लोग अभी से ही नववर्ष की तैयारियों में जुट चुके हैं। नववर्ष के अवसर पर लोग दुमका स्थित मसानजोर डैम, पश्चिम बंगाल के तारापीठ भी जाते हैं। साथ ही महिलाएं नववर्ष के अवसर पर गंगा स्नान के लिए पश्चिम बंगाल के जंगीपुर स्थित गंगा नदी भी जाती हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




