Pakur News: अशोक मेडिकल के पास लगा नया ट्रांसफार्मर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: पाकुड़ में क्षेत्रवासियों को बिजली की समस्या से राहत देने के लिए धूलियान रोड स्थित अशोक मेडिकल के पास नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। स्थानीय लोगों और नप चेयरमैन शबरी पाल ने अपने समर्पण से कार्य को सफल बनाया। शबरी पाल रात भर मौके पर रहकर कार्य की निगरानी करती रहीं, जिससे स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल बना।

Pakur News: अशोक मेडिकल के पास लगा नया ट्रांसफार्मर

Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। क्षेत्रवासियों को बिजली की किल्लत से निजात दिलाने के लिए धूलियान रोड स्थित अशोक मेडिकल के पास एक नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस कार्य को सफल बनाने में स्थानीय लोग और नप चेयरमैन की मुख्य भूमिका रही। शबरी पाल ने व्यस्त दिनचर्या के बावजूद खुद मौके पर मौजूद रहकर अपनी देखरेख में देर रात तक कार्य संपन्न कराया। रात 8 बजे से लेकर तड़के 1 बजे तक वे लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए रहीं और ट्रांसफार्मर के पूरी तरह चालू होने के बाद ही वहां से विदा हुईं। उनके इस समर्पण को देखकर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह है।

मौके पर सोमनाथ पाल, कालू भगत, पंकज अग्रवाल, आकाश साह, रवि, नीलू मंडल, अख्तरुल दा, टुकटुकी, सुमित भगत सहित वार्ड के पार्षद व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।