उज्जवल कुमार साह ने संभाला मुख्यालय डीएसपी का पदभार

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़। प्रतिनिधि उज्जवल कुमार साह ने संभाला मुख्यालय डीएसपी का पदभार उज्जवल कुमार साह ने संभाला मुख्यालय डीएसपी का पदभार

उज्जवल कुमार साह ने संभाला मुख्यालय डीएसपी का पदभार

जिला समाहरणालय स्थित डीएसपी कक्ष में नए मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साह ने विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, उज्ज्वल कुमार साह इससे पूर्व सीआईडी डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पाकुड़ जिले में यह उनकी दूसरी पोस्टिंग है। इससे पहले वर्ष 2011 में वे पाकुड़ नगर थाना प्रभारी और वर्ष 2012-13 में महेशपुर थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। दरोगा के रूप में पाकुड़ जिले को करीब से समझने वाले साह को अब मुख्यालय डीएसपी के रूप में यहाँ दोबारा काम करने का मौका मिला है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साह ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करना, अपराध व अपराधियों पर नकेल कसना और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संबंध स्थापित किएअपराध पर लगाम और जनता से बेहतर समन्वय हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।