Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsNational Women s Commission Orders Inquiry into Vehicle Seizure Case Involving Jharkhand Leader
पुलिस को 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश

पुलिस को 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश

संक्षेप:

पाकुड़ में झामुमो नेत्री प्रतिमा पांडे के वाहन को जबरन उठाने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 15 दिन में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। प्रतिमा पांडे ने पुलिस पर उनके वाहन को बिना जब्ती सूची के जब्त करने का आरोप लगाया है। सुनवाई में आयोग ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

Dec 16, 2025 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़। झामुमो नेत्री प्रतिमा पांडे का वाहन घर से उठा ले जाने मामले की शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को मामले की सुनवाई करते हुए 15 दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। सुनवाई में पाकुड़ पुलिस की ओर से महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार उपस्थित हुए थे। बता दें कि झामुमो नेत्री प्रतिमा पांडे ने नगर थाना पुलिस पर उनका वाहन जेएच 16 जे 5436 उठा ले जाने की शिकायत एसपी पाकुड़ के साथ-साथ महिला आयोग को भी की थी। शिकायत में प्रतिमा पांडे ने उल्लेख किया था कि उनके घर के सामने खड़े वाहन को पुलिस पदाधिकारियों ने जबरन हटाने का दवाब बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वाहन नहीं हटाने पर सात सितंबर को पुलिस पदाधिकारी ने टोईंग कर उनका वाहन जब्त कर थाना ले गए। वाहन ले जाने के एवज में पुलिस पदाधिकारी ने कोई जब्ती सूची भी नहीं दी। बाद में पांच दिन के बाद बायपोस्ट उन्हें जब्ती सूची भेजी गयी थी। इसी मामले में सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य ममता कुमारी ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान ममता कुमारी ने कहा कि किसी भी शिकायत पर पुलिस शाम के पांच बजे के बाद पूछताछ के लिए महिला के घर नहीं जा सकती है। पुलिस कानून के रखवाले हैं, न्यायाधीश नहीं। प्रशासन को अपने अधिकार क्षेत्र का हनन नहीं करना है। उन्होंने पाकुड़ पुलिस को अपनी कार्रवाई पर 15 दिन के अंदर लिखित कारण देने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए हैं। इस सुनवाई में प्रतिमा पांडे भी ऑनलाईन जुड़ी थी।