पैरा लीगल वॉलिंटियर्स गरीब, वंचित, योग्य से विनम्र होकर संवाद करें : कुमार
पाकुड़ में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम में कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के लागू होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गरीबों और वंचितों को न्याय पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकमुद्दीन शेख ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। जो विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के लागू होने के उपलक्ष्य में है।

अपर सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उद्देश्य पर समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करने, न्याय पहुंचाने को लेकर कई कानूनी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक बताया गया। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि गरीब, वंचित, योग्य एवं पीड़ितों से संवेदनशील विन्रम होकर संवाद करें ताकि अपने परेशानी को खुलकर बता सकें। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय मिले इस दिशा में जिले के सभी पंचायत के गांवों तक पहुंच कर योग्य व्यक्ति को योजना का लाभ मिल रहा हैं या नहीं, कोई पीड़ित कानूनी लाभ से वंचित न हो इस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। सचिव पे बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया। साथ ही और बेहतर ढंग से जन जन तक कानूनी सेवा प्राधिकार द्वारा पहचानें को लेकर बात कही गई, ताकि न्याय तक सबकी पहुंच हो। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ज्योति कुमारी, याकूब अली के अलावे अन्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




