केपीएस गैरेज अमड़ापाड़ा में इलेक्ट्रिशियन की चाकू मार कर हत्या

Mar 16, 2026 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रीता चांडाई स्थित केपीएस गैरेज में शनिवार की रात करीब 8 बजे काम को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया

केपीएस गैरेज अमड़ापाड़ा में इलेक्ट्रिशियन की चाकू मार कर हत्या

अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रीता चांडाई स्थित केपीएस गैरेज में शनिवार की रात करीब 8 बजे काम को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना अंतर्गत महापुर निवासी इलेक्ट्रीशियन लालबाबू अंसारी (19 वर्ष) की उसके ही साथी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गैरेज में अफरा-तफरी मच गई। ​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लालबाबू और आरोपी अजमत अंसारी (ग्राम चांदडीह, थाना कुंडा, जिला देवघर) के बीच काम को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी बीच मिस्त्री का काम करने वाले अजमत ने लालबाबू की पीठ पर चाकू से एक जोरदार वार कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल लालबाबू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले जाया गया, जहां से उसे दुमका रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।​गैरेज में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अजमत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मृतक के चाचा मोहम्मद खलील मियां के बयान पर अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 13/26 के तहत बीएनएस की धारा 103/1के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी भी पुलिस ने कर ली है। रविवार को घर जाने वाला था लालबाबू : बताया जा रहा है कि लालबाबू एक सप्ताह के लिए ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिशियन का काम करने आया था। उसका काम एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था और वह रविवार सुबह अपने घर लौटने वाला था। घर पहुंच कर मधुपुर बाजार में ईद की खरीदारी करने की उसकी योजना थी, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। परिवार संग ईद मनाने का सपना लिए ही लालबाबू इस दुनिया से रूखसत हो गया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।