Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsMP Vijay Hansda Visits Pakuridia Villages Addresses Local Issues and Inaugurates Road Construction
मतदाता पुनरीक्षण में समस्या पर बीएलए से संपर्क करें ग्रामीण: सांसद

मतदाता पुनरीक्षण में समस्या पर बीएलए से संपर्क करें ग्रामीण: सांसद

संक्षेप:

राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़िया प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।...

Sat, 25 Oct 2025 08:58 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़िया। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के खजुरडंगाल पंचायत स्थित दुर्गापूर व पातपहाड़ी गांव, महुलपहाड़ी पंचायत के बथानपहाड़ी व महुलपहाड़ी गांव, बासेतकुंडी पंचायत के लखीपोखर व ढोलकट्टा गांव, लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव का दौरा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विजय हांसदा का आदिवासी परंपरानुसार माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद को आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही पेयजल की समस्या के समाधान हेतू जल्द ही डीप बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही सांसद ने ग्रामीणों को आगामी दिनों में होनेवाली मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार असुविधा होने पर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए की सहायता लेने व पार्टी के प्रखंड व जिला स्तरीय पदाधिकारियो सूचित करने का निर्देश दिया। क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के पश्चात सांसद ने लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो। मौके पर जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हंसदा, सचिव मईनुद्दीन अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, सचिव सिलवंती मुर्मू, विश्वजीत दास, कालिदास टूडू, युवा अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, युवा सचिव निगार अंसारी, राजू चौबे, मोईन आलम, पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा, दिनेश सोरेन, बिसनाथ मुर्मू, महुलपहाड़ी के उपमुखिया जीवन मरांडी, मंटू मरांडी, अख्तर आलम सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।