मोटरसाइकिल चोरी मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mar 05, 2026 05:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर थाना क्षेत्र के खांपुर फुटबॉल मैदान में 24 दिसंबर 2025 को छीमी टुड्डू की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। वादिनी ने थाने में लिखित आवेदन देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में जांच जारी है।

मोटरसाइकिल चोरी मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर थाना क्षेत्र के खांपुर फुटबॉल मैदान से विगत 24 दिसंबर 2025 को चोरी हो गई मोटरसाइकिल मामले में वादिनी छीमी टुड्डू असकंधा गांव निवासिनी के लिखित बयान पर महेशपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में दिए लिखित आवेदन में वादिनी छीमी टुड्डू ने उल्लेख किया है कि वह विगत 24 दिसंबर 2025 को अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स संख्या जेएच 16 जी 7271 से कदमपुर गांव, पो़ तारापुर, खांपुर पंचायत फुटबॉल मैदान फुटबॉल मैच देखने गई थी। जहां से मेरी उक्त मोटरसाईकिल 24 दिसंबर 2025 को ही चोरी हो गयी थी। जिसे अभी तक हमलोग काफी खोजबीन किए।

परन्तु अभी तक कहीं भी कुछ पता नहीं चला। तब थक-हार कर उक्त घटना के संबंध में मैं लिखित रूप से थाना में लिखित आवेदन दे रही हूं। वादिनी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत थाना कांड संख्या 26/2026 दिनांक 02 मार्च 2026 दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।