Pakur News: दो बाईक की टक्कर में युवक घायल

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। दो बाईक की टक्कर में युवक घायल दो बाईक की टक्कर में युवक घायल दो बाईक की टक्कर में युवक घायल

Pakur News: दो बाईक की टक्कर में युवक घायल

Pakur News: थाना क्षेत्र के तिरपितिया नदी स्थित ढेकीडूबा के पास सोमवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर होने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के पाथरादाहा निवासी निर्मल मरांडी (20 वर्ष), पिता बुधीलाल मरांडी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइकों के बीच टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में निर्मल मरांडी को चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), पाकुड़िया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. आयुष आजाद, प्रभात दास एवं एएनएम जूली हेंब्रम ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया।घटना

की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई तथा इसमें शामिल दोनों बाइकों के चालकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: दो बाईक की टक्कर में युवक घायल