सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल

सड़क दुर्घटना में दो बाइक चालक घायल

संक्षेप:

लिट्टीपाड़ा में बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया।

Nov 13, 2025 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

लिट्टीपाड़ा। एसं थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य सड़क पर सोनाधनी के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बरहेट थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ गांव निवासी गब्रियल मुर्मू 24 व प्रधान मुर्मू 22 वर्ष लिट्टीपाड़ा से अपने घर बरहेट लौट रहे थे। उसी दौरान सोनाधनी गांव के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से सड़क पर बने गढ्ढे के कारण असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां डॉक्टर दानिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।