Pakur News: विद्यालय से बिन बताए सहेली के घर गई दो छात्राएं, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Pakur News: - परेशान परिजनों की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई... विद्यालय से बिन बताए सहेली के घर गई दो छात्राएं, पुलिस ने किया सकुशल बरामद विद्यालय से बिन

Pakur News: प्रखंड के पीएम श्री उच्च विद्यालय देवीनगर से शुक्रवार को विद्यालय से अचानक दो नाबालिग छात्राओं के गायब होने की सूचना से बच्चियों के स्वजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी महेशपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस ने तकनीकी लोकेशन के आधार पर महज करीब पांच घंटे के अंदर रात आठ बजे दोनों बच्चियों को प्रखंड के छक्कूधाड़ा गांव से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के विद्यालय से गायब होने की सूचना शाम सात बजे मिलने के बाद संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई।
इसी दौरान लोकेशन के आधार पर पुलिस को दोनों बच्चियों को उसके सहेली के घर पर होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने तत्काल वहां पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया। इस घटना को लेकर कक्षा सात के 10 वर्षीया छात्रा एवं 12 वर्षीया छात्रा ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे दोनों साइकिल से छक्कूधाड़ा गांव के अपने सहेली के घर चली गई थी। सहेली की घर जाने की बात न ही दोनों छात्राओं ने किसी को बताई और न ही उसके सहेली एवं स्वजनों ने किसी को इस बात की जानकारी दी। शाम तक जब दोनों छात्रा घर नहीं लौटी तो दोनों के स्वजन ग्रामीणों के साथ मिलकर खोजबीन करने लगे। परंतु किसी भी तरह दोनों छात्राओं का पता नहीं चल पाया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षकों से भी दोनों छात्राओं के बारे में पूछताछ की गई परंतु शिक्षकों ने भी दोनों छात्रा विद्यालय से कहां गई इसके बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद छात्राओं के स्वजनों में कोहराम मच गया। रात करीब सात बजे के बाद स्वजनों ने छात्राओं के गायब होने की सूचना थाना में आकर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई, इसके बाद तकनीकी सहयोग के सहारे दोनों छात्राओं को उसके सहेली के घर से बरामद कर लिया। बच्चियों के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, स्वजनों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस ने बच्चियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।


