Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsMeeting on Water Security Plan Held in Maheshpur Village
जल सुरक्षा योजना को लेकर मुखिया व जल सहिया ने की बैठक

जल सुरक्षा योजना को लेकर मुखिया व जल सहिया ने की बैठक

संक्षेप:

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत में जल सुरक्षा योजना पर बैठक आयोजित की गई। मुखिया सुजाता हेंब्रम की अध्यक्षता में जल सहिया रुक्मणी देवी ने बताया कि पेयजल स्रोतों के जैविक प्रदूषण के जोखिम का आकलन मानसून से पहले और बाद में किया जाता है। इसके आधार पर स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत की जाती है।

Dec 23, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में जल सुरक्षा योजना को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम ने की। इस अवसर पर जल सहिया रुक्मणी देवी के द्वारा बताया गया कि पेयजल स्रोतों के जैविक प्रदूषण के जोखिम आकलन हेतु वर्ष में दो बार मानसून से पहले और मानसून के बाद स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। जिससे कि पेयजल स्रोतों में विभिन्न तरह के आकलन के पश्चात समेकित प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित की जाती है। जिससे की पेयजल में जैविक प्रदूषण इत्यादि की जानकारी प्राप्त हो पाती है। इसमें चापाकल के चारों ओर किस तरह की गंदगी या प्रदूषण आदि फैली हुई है का आकलन के पश्चात उचित निष्पादन किया जाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें चापाकल के आसपास, शौचालय की स्थिति, मानव एवं जानवरों के मल की स्थिति, नली या चबूतरा की क्षतिग्रस्त की स्थिति, नल में प्लेटफार्म की व्यवस्था, प्लेटफार्म पर जल जमाव, ग्रामीणों द्वारा नलकूप पर नहाना, कपड़ा धोना आदि शामिल हैं। बैठक में मुखिया, जल सहिया सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।