महेशपुर प्रखंड में पांच परीक्षा केंद्रों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें कुल 1746 परीक्षार्थियों में से 1737 उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात थे, जिन्होंने परीक्षा का निरीक्षण किया।
महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल है। बुधवार को गणित विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में गणित विषय के कुल 380 परीक्षार्थियों में 376 उपस्थित हुए जबकि 04 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में गणित विषय की परीक्षा में 532 परीक्षार्थियों में 530 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। हाथीमारा उच्च विद्यालय में गणित विषय की परीक्षा में 366 में 366 परीक्षार्थी शामिल हुए।
गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में गणित विषय की परीक्षा में कुल 279 परीक्षार्थियों में 277 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी परीक्षा केंद्र में गणित विषय की परीक्षा में 189 परीक्षार्थी में 188 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। महेशपुर प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों में गणित विषय की परीक्षा में कुल 1746 परीक्षार्थियों में 1737 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात थे। उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का घूम-घूमकर निरीक्षण भी किया जा रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



