
हुआ सवेरा चिड़िया बोली कविता पाठ करता छात्र
महेशपुर में उपायुक्त पाकुड़ और शिक्षा विभाग की पहल 'बोलेगा पाकुड़' के तहत विद्यालयों में नियमित मार्निंग एसेम्बली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्विज, कविता पाठ और छात्रों को सम्मानित करने जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इससे न केवल शिक्षा स्तर में सुधार हो रहा है, बल्कि छात्रों की बोलने की क्षमता में भी वृद्धि हो रही है।
महेशपुर। शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त पाकुड़ व शिक्षा विभाग द्वारा की गई पहल, बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निग एसेम्बली में अलग-अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। कभी क्विज, अखबार पाठन, नियमित व निर्धारित समय पर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को फूल देकर सम्मानित करना, आज आपने विद्यालय में क्या सीखा आदि कार्यक्रम कर न सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने बल्कि बच्चों को बोलने की क्षमता में विकास लाने का कार्य भी किया जा रहा है।
शुक्रवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कानिझाड़ा में कक्षा दो का छात्र आयान शेख ने प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापक रास बिहारी दास, सहायक अध्यापिका गौरी साहू, शामीमा अख्तारा बेगम तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में, हुआ सबेरा चिड़िया बोली कविता का पाठ कर सुनाया। जिसे सुनकर उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। इस अभियान से बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बढ़ी है। तथा बच्चों के बीच-बीच पढ़ाई के अलावे कुछ और सीखने की ललक भी पैदा हुई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रास बिहारी दास ने बताया कि बोलेगा पाकुड़ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं में अलग-अलग विषय पर बोलने की क्षमता का विकास हुआ है। साथ ही पाठ्यपुस्तक के अलावे अतिरिक्त ज्ञानवर्धन में सहायता भी मिल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




