Pakur News: बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम व गतिमान फैशन बाजार का विधायक ने किया उद्घाटन
Pakur News: महेशपुर में रविवार को विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम और गतिमान फैशन बाजार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और सुविधाओं का विस्तार विकास का अहम हिस्सा है। इन प्रतिष्ठानों से क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सेवाएं मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। विधायक ने संचालकों से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने की अपील की।
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर में स्थानीय विकास, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसरों की दिशा में एक नई पहल हुई। इसी पहल में रविवार को बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम एवं गतिमान फैशन बाजार का भव्य उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उनके साथ जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद एवं जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक के आगमन पर संचालक ने गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि महेशपुर का विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, रोजगार और आम लोगों की सुविधाओं का विस्तार भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाइक्स इंडिया होंडा शोरूम और गतिमान फैशन बाजार की शुरुआत इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
स्थानीय सुविधाओं और रोजगार पर जोर
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हों, स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें तथा छोटे-बड़े व्यवसायों को प्रोत्साहन मिले, यही विकास की मूल भावना है। उन्होंने संचालकों से अपील की कि वे ग्राहकों के विश्वास को प्राथमिकता दें और स्थानीय लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करें।
स्थानीय बाजारों से आर्थिक गतिविधियों को गति
विधायक ने कहा कि महेशपुर की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए स्थानीय बाजारों का मजबूत होना आवश्यक है। ऐसे प्रतिष्ठानों से क्षेत्र की व्यावसायिक पहचान बढ़ेगी और आसपास के लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोग मौजूद
मौके पर प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह, प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड संगठन सचिव पप्पु अंसारी, बुदल यादव, संतोष कुमार हेंब्रम, मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, बमबम यादव, मजिबुर रहमान, डार्फी शेख, आलम अंसारी, साहिबुल शेख, आबू शेख, बोद्दीन शेख, आपेल शेख, बोरेन सरकार, विवास सरकार, स्टेफान सोरेन, राजेन्द्र हांसदा, बाबुधन मरांडी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

