Pakur News: कानीझाड़ा गांव की सड़क की बदहाली से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
Pakur News: महेशपुर प्रखंड के कानीझाड़ा गांव की लगभग एक किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क जर्जर हालत में है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क टूटकर गड्ढों और कच्चे रास्ते में बदल गई है। बरसात में कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, बीमारों और गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सर्वे कर पक्की सड़क बनाने की मांग की है।
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। किसी भी क्षेत्र में हुए विकास की कहानी वहां की गांव की अच्छी सड़कें ही बयां करती है। पर दुखद पहलू यह है कि प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत खास्ता हाल है। कुछ ऐसी ही स्थिति प्रखंड के कानीझाड़ा गांव के लगभग एक किमी लंबी सड़क की जर्जरावस्था है। सड़क की जर्जरावस्था व बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सड़क जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। काफी समय पहले बनी थी सड़क...
सड़क की मरम्मत नहीं होने से बिगड़ी हालत
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की यह मुख्य सड़क काफी समय पहले बनाई गई थी। उसके बाद से न तो इसकी मरम्मत हुई और न ही नया निर्माण किया गया। धीरे-धीरे सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं और अब पूरी सड़क कच्चे रास्ते में बदल गई है।
बरसात में और बढ़ जाती है परेशानी...
बरसात में ग्रामीणों की बढ़ती मुश्किलें
ग्रामीणों का कहना है कि ठंडे व गर्मी के मौसम में तो जैसे-तैसे आवागमन हो जाता है, लेकिन बरसात के मौसम में स्थिति नारकीय हो जाती है। सड़क पर घुटनों भर कीचड़ और जलजमाव हो जाता है। फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो जाते हैं। स्कूली बच्चों, बीमार व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी होती है। कई बार तो एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती।
पक्की सड़क निर्माण की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार मुखिया से लेकर प्रखंड और जिला प्रशासन तक जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सर्वे कर पक्की सड़क निर्माण की मांग की है।


