महेशपुर के पांच केंद्रों में अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Feb 13, 2026 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें 1656 परीक्षार्थियों में से 1649 उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात थे, जो सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे थे।

महेशपुर के पांच केंद्रों में अंग्रेजी की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल हैं। शुक्रवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के कुल 344 परीक्षार्थियों में 342 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 529 परीक्षार्थियों में 527 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। हाथीमारा उच्च विद्यालय में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 315 में 315 परीक्षार्थी शामिल हुए।

गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 279 परीक्षार्थियों में 277 उपस्थित हुए जबकि 02 अनुपस्थित रहे। प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी परीक्षा केंद्र में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 189 परीक्षार्थी में 188 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। महेशपुर प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों में गणित विषय की परीक्षा में कुल 1656 परीक्षार्थियों में 1649 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात थे। उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का घूम-घूमकर निरीक्षण भी किया जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsMaheshpur Matric Exam Five Centers High Attendance Despite Absentees
;;;