महेशपुर प्रखंड में पांच परीक्षा केंद्रों में संथाली विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Feb 17, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संथाली विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 618 परीक्षार्थियों में से 613 उपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी तैनात थे, जो परीक्षा की निगरानी कर रहे थे।

महेशपुर प्रखंड में पांच परीक्षा केंद्रों में संथाली विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड में मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इनमें हाई स्कूल महेशपुर, डिग्री कॉलेज घाटचोरा, संत स्तानिलियुस उच्च विद्यालय हाथीमारा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी तथा प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी शामिल है। मंगलवार को मैट्रिक की अंतिम परीक्षा के दिन संथाली विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महेशपुर हाई स्कूल में संथाली विषय के कुल 132 परीक्षार्थियों में 130 उपस्थित थे व 02 अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र में संथाली विषय की परीक्षा में 288 परीक्षार्थियों में 286 उपस्थित थे व 02 अनुपस्थित रहे। हाथीमारा उच्च विद्यालय में संथाली विषय की परीक्षा में 86 में 86 परीक्षार्थी शामिल हुए।

गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में संथाली विषय की परीक्षा में कुल 95 परीक्षार्थियों में 94 उपस्थित रहे जबकि 01 अनुपस्थित रहा। प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कियारी परीक्षा केंद्र में संथाली विषय की परीक्षा में 17 परीक्षार्थी में 17 परीक्षार्थी शामिल हुए। महेशपुर प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों में संथाली विषय की परीक्षा में कुल 618 परीक्षार्थियों में 613 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 05 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात थे। उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का घूम-घूमकर निरीक्षण भी किया जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।