खान-पान की नियमित निगरानी से समस्याएं होगी दूर
महेशपुर, एक संवाददाता। खान-पान की नियमित निगरानी से समस्याएं होगी दूर खान-पान की नियमित निगरानी से समस्याएं होगी दूर
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी एवं महिला पर्यवेक्षिका डिंपल प्रियंका व चन्दा रविदास ने गुरूवार को पोषण अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विभाग की आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं और संबंधित अधिकारियों ने सामूहिक रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सही पोषण-देश रोशन के संदेश लिखे बैनर के साथ महिलाओं को जागरूक किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिशुओं की नियमित निगरानी और उनके स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। बैनर के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि बढ़ते शिशु के स्वास्थ्य और खान-पान की नियमित निगरानी की जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखा जा सकता है।
यह अभियान क्षेत्र में कुपोषण को मिटाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने हर घर पोषण त्यौहार को सफल बनाने का आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


