सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण
महेशपुर में उपायुक्त के निर्देशानुसार बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीओ संजय कुमार सिंहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल की सुविधाएँ संतोषजनक पाई गईं। 50 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन भी किया गया। डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने अधिकारियों को आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी।
महेशपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने अस्पताल में बेड, पानी, दवा की उपलब्धता (स्टॉक), जांच केंद्र, प्रसव केंद्र, ओपीडी, ऑपरेशन कक्ष, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य सुविधाओं की बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण में उपरोक्त सभी विषय संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के वक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने जानकारी देते हुए अधिकारियों को बताया कि शुक्रवार को 50 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अधिकारियों को बेड, वाटर फिल्टर तथा एक चापाकल की आवश्यकता की बात बताई।
निरीक्षण के वक्त बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएएम शैलेस कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




