बीडीओ ने किया समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
महेशपुर में बुधवार को बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास और मनरेगा के तहत कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने धीमी प्रगति वाले कार्यों को तेज करने और लाभुकों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
महेशपुर। एक संवाददाता प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, जनमन आवास, 15 वां वित्त की बिंदुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन तथा मजदूरों का ई-केवाईसी कराने के कार्यकी समीक्षा कर कार्य में तेजी लाने की निर्देश दिया गया। बिरसा सिंचाई कार्य में धीमी प्रगति तथा पोटो हो खेल मैदान सहित अन्य बिंदुओ पर खराब प्रदर्शन वाले कर्मियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आवास कार्य की समीक्षा के दौरान अबुआ आवास में तिसरी किस्त का भुगतान पाने वाले लाभुकों को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास में दूसरे किस्त की हुई राशि भुगतान पाने वाले 682 लाभुकों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु पंचायत सचिवों को निर्देश दिया गया। बैठक में बिरसा आवास एवं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास को भी यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक के पश्चात बीडीओ ने एसआईआर में बीएलओ द्वारा मैपिंग कार्य कम करने वालों को 80 प्रतिशत तक कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव के अलावे बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, सहायक अभियंता उत्तम कुमार बैद्ध, कनीय अभियंता रंजीत मंडल, संजय मुर्मू, मार्शल किस्कू, मनेरगा लेखापाल नीरज कुमार, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास सहित पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




