आवास कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर के बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने तेलियापोखर और रोलाग्राम पंचायत में 15 अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को कार्य समय पर पूरा करने और पंचायत सचिवों को गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आवास कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण

महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास के साथ मिलकर प्रखंड के तेलियापोखर एवं रोलाग्राम पंचायत में करीब 15 अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त तेलियापोखर पंचायत की पंचायत सचिव सुषमा कुमारी सहित लाभुक उपस्थित थे। बीडीओ ने उपस्थित सभी 15 आवास के लाभुकों को ससमय यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित दोनों पंचायत के पंचायत सचिवों को प्रतिदिन कार्य स्थल का भ्रमण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि आवास निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।