Pakur News: कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विविध कानूनों की दी गई जानकारी

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: झालसा रांची के निर्देशानुसार पाकुड़िया में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। पैनल ने कानूनी ज्ञान की आवश्यकता और कुरीतियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों की जागरूकता पर भी जोर दिया।

कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विविध कानूनों की दी गई जानकारी

Pakur News: ​पाकुड़/पाकुड़िया। झालसा रांची के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को पीएम श्री उत्क्रमित कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के निर्देश पर और डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने छात्राओं को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार और डालसा से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें अनुशासन में रहकर अपना लक्ष्य निर्धारित करने की सीख दी।

संयुक्त प्रस्तुति

वहीं, पैनल अधिवक्ता एल्बिना किस्कू और सुचंद्रा पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि समाज के हर नागरिक को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता के जरिए आपसी विवादों को सुलझाने के तरीकों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही नालसा के टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी देते हुए समाज की कुरीतियों जैसे-बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, बाल श्रम और डायन बिसाही जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ कानूनी प्रावधानों और सजा के बारे में जागरूक किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पीएलवी सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार, पिंटू मरांडी और काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

सामान्य प्रश्न

कानूनी साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन कब किया गया?
इस कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsPakur News: कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विविध कानूनों की दी गई जानकारी