विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों को दी गई कानून की जानकारी
पाकुड़ में नब्बे दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल के प्रशासनिक अधिकारी और पारा लीगल वॉलिंटियर्स भी शामिल थे।
पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत मंडल कारा पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास द्वारा जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता और जमानत की प्रक्रियाओं के बारे में विधिक जानकारी दी गई। संवाद के जरिए बंदियों के बातों को सुनी गई। इस दौरान कहा गया कि अपने अधिकार के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर विस्तृत जानकारी साझा की। मौके पर जेल के प्रशासनिक अधिकारी, पारा लीगल वॉलिंटियर्स रानी साहा, एजारुल शेख उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


