डालसा सचिव ने मंडलकारा पाकुड़ का किया निरीक्षण
पाकुड़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के निर्देश पर जेल का दौरा किया गया। बंदियों के लिए भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही कानूनी सहायता और अधिकारों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने की जानकारी दी गई।

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने जेल का दौरा किया। बंदियों के नियमावली अनुसार जेल में भोजन के मेनू का निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता, जेल परिसर के साफ़ सफाई, समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही बंदियों से वाद संबंधित जानकारी ली। जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पाकुड़ जेल में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान के तहत बंदियों के निःशुल्क कानूनी सहायता एवं उनके कानूनी अधिकार पर जागरूक किया गया उक्त कार्यक्रम के तहत लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने बंदियों से उनके वाद से संबंधित मामलों की जानकारी ली।
योग्य मामलों पर निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने समेत कानूनी सहायता को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मोकमाउल शेख, सुजाता घोष उपस्थित रही। वहीं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के अंतर्गत गांडोपहाड़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भरत कुमार साह ने डायन प्रथा, बाल विवाह के दुष्परिणाम समेत निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने को लेकर जानकारी दी। नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर विधिक समस्या होने पर संपर्क करने को कहा गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


