कालाजार पीकेडीएल रोगी का सेकंड लाइन ट्रीटमेंट शुरू
पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कालाजार पीकेडीएल रोगी का सेकंड लाइन ट्रीटमेंट शुरू किया गया है। डॉक्टर भरत भूषण भगत ने बताया कि एंबीसोम दवा के माध्यम से इलाज तीन सप्ताह तक चलेगा। स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर उपचार प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराया। स्वास्थ्य विभाग कालाजार उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़िया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत के निर्देशानुसार एक कालाजार पीकेडीएल रोगी का सेकंड लाइन ट्रीटमेंट शुरू किया गया है। डॉ. भरत भूषण भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रोगी का इलाज एंबीसोम दवा के माध्यम से किया जा रहा है, जो तीन सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में इलाज पूर्ण होने के बाद रोगी के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावना है।इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अभय श्रॉफ, डॉ. मंजर आलम, केटीएस संजय मुर्मू, योगेश सिंह, एएनएम स्टैंसिला किस्कू, बबीता कुमारी, पिंकी कुमारी, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख एवं नूर आलम शेख सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर उपचार प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कालाजार उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें पीकेडीएल रोगियों की पहचान एवं समय पर उपचार को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यह पहल क्षेत्र में कालाजार नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


