विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण

पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में पोस्ट ऑफिस पाकुड़ के निकट स्थित नव निर्माणाधीन प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय के आवास परिसर में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीडीजे ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का बढ़ावा देना, पेड़-पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाना, उनकी रक्षा करना हम सब का सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं पौधारोपण के उपरांत पीडीजे व फैमिली जज ने आवास का निरीक्षण किया।

उक्त पौधारोपण कार्यक्रम एवं आवास निरीक्षण में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, अधिवक्ता स्वराज सिंह, पत्रकार तारक भगत, पीएलवी उत्पल मंडल, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत न्यायालय कर्मी, पुलिस कर्मी ने संयुक्त रूप से आम, जामुन,अशोक, नीम समेत अन्य छायादार पौधे लगाए।फोटो संख्या-03- पौधारोपण करते न्यायिक पदाधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur Newsविश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधरोपण