Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsJharkhand State Nutrition Mission Trains Anganwadi Workers to Combat Malnutrition and Anemia
सेविका को मिला एनीमिया मुक्त भारत संबंधी प्रशिक्षण

सेविका को मिला एनीमिया मुक्त भारत संबंधी प्रशिक्षण

संक्षेप:

झारखंड राज्य पोषण मिशन द्वारा आयोजित समर अभियान में आंगनबाड़ी सेविकाओं को कुपोषण और एनीमिया मुक्त भारत के लिए प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक इबादत हुसैन ने बच्चों के पौष्टिक आहार, स्वच्छता,...

Wed, 27 Aug 2025 04:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़िया। परियोजना कार्यालय में झारखंड राज्य पोषण मिशन द्वारा आयोजित समर अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को क्षेत्रीय प्रबंधक इबादत हुसैन द्वारा कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त भारत संबंधी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उपस्थित सेविकाओं को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पोषण की कमी से बच्चे कुपोषित होते हैं, इसलिए बच्चों के खाने में पौष्टिक आहार की मात्रा भरपूर हो इसपर ध्यान देना है। साथ ही केंद्र की स्वच्छता, साफ पानी आदि की भी निगरानी करनी है। बच्चों को समय-समय पर टीएचआर देना है। बच्चों के पोषण की जानकारी उनके वजन एवं लंबाई से पता चलता है। जो बच्चे कुपोषित हैं उन बच्चों का उपचार एसटीसी में होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बच्चों को दलिया, खिचड़ी, सुजी का हलवा, हरी सब्जी खिलाने से वे कुपोषण से दूर रहते हैं। साथ ही उनका समय पर वेक्सिनेशन सहित जरूरी दवा एल्वेंडाजोल, जिंक, आयरन, फोलिक एसिड सिरप, मल्टीविटामिन देना है। उनका स्वास्थ्य जांच भी कराना है। उपरोक्त बातों पर ध्यान देकर बच्चों को कुपोषण से दूर रखा जा सकता है। मौके पर पर्यवेक्षिका मंदोदरी देवी, मनिता मुर्मू के अलावे अन्य मौजूद थे।