हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग आयोजन
हिरणपुर, एक संवाददाता। हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग आयोजन हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय हिंदी में समर कैंप का रंगारंग आयोजन

झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार प्राथमिक विद्यालय हाथकाठी हिन्दी में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत की गई। यह कैंप 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप की शुरुआत प्रातः योग अभ्यास से होगी। जहां बच्चों ने योग एवं व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश ग्रहण किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज एवं पेड़ के पत्तों से आकर्षक खिलौने और कलाकृतियां तैयार कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों द्वारा मिट्टी से बनाए गए छोटे घर, पशु-पक्षियों की आकृतियां, सजावटी सामग्री एवं अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह और सहभागिता देखने लायक रही। समूह में बैठकर सीखने और नई-नई चीजें बनाने से बच्चों में सहयोग, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच का विकास हुआ। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा उपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग का महत्व भी बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


