एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की बैठक, 10 वर्ष सेवा पूरी होने पर स्थायीकरण की मांग
पाकुड़, प्रतिनिधि। एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की बैठक, 10 वर्ष सेवा पूरी होने पर स्थायीकरण की मांग एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की बैठक, 10 वर्ष सेवा पूरी

लड्डू बाबू आम बागान में झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष भास्कर सरकार ने की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा संविदा पर कार्यरत कर्मियों के 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर उनके स्थायीकरण की रणनीति तैयार करना था। बैठक में चर्चा की गई कि आगामी 10 जून को कई संविदा कर्मियों की सेवा के 10 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, 10 वर्ष की सेवा अवधि पूरी करने वाले संविदा कर्मी सरकार से नियमितीकरण की मांग करने के हकदार हैं। इसी आलोक में निर्णय लिया गया कि जिला इकाई राज्य संघ को हर आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी, ताकि सरकार के समक्ष नियमितीकरण की मांग को मजबूती से उठाया जा सके।एमपीडब्ल्यू
कर्मचारी संघ को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से जिला और सभी प्रखंडों में संगठन के विस्तार व सुदृढ़ीकरण का फैसला लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव रविकांत रवि, सुबोध हेंब्रम, राजू अग्रवाल, विजय गोंड, मनोहर आलम, ध्रुव नंदन ठाकुर, विधान आचार्य, रंजन कर्मकार और हाबिल टुडू सहित संघ के कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


