अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रखंड के रोजगार सेवक

Apr 08, 2026 12:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर, एक संवाददाता। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रखंड के रोजगार सेवकअनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रखंड के रोजगार सेवक

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए प्रखंड के रोजगार सेवक

महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड के सभी रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर जाने से पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रोजगार सेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नेलशन टुडू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेलशन टुडू ने बताया कि इससे पहले सभी रोजगार सेवकों के द्वारा सेवा स्थायीकरण, भविष्य निधि, सामाजिक सुरक्षा, समान काम का सामान वेतन, झारखंड सरकार के विभिन्न बहाली में मनरेगा कर्मी को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा सरकारी पदों पर समायोजन को लेकर पहले ही हड़ताल कर चुके हैं। इन विभिन्न मांगों को लेकर अभी तक किसी प्रकार का सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए है।

जिसे लेकर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी यह हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर नूर आलम शेख, साहेबराम मुर्मू, जयंत कुमार दास, उज्जवल कुमार, बाबूराम मरांडी, मसीउल हक, रफीउद्दीन हक, समसुद्दीन अहमद, अब्दुल बसार सहित दर्जनों प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।