राज्य दल ने शहरकोल व शहरग्राम पंचायत का किया भ्रमण

Apr 06, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत किया पंचायतों का निरीक्षण... राज्य दल ने शहरकोल व शहरग्राम पंचायत का किया भ्रमण

राज्य दल ने शहरकोल व शहरग्राम पंचायत का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 के अंतर्गत सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत शहरकोल तथा महेशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत शहरग्राम में राज्य स्तरीय दल द्वारा भ्रमण, संवाद सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम एवं ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह, जिला योजना पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी पाकुड़ अरविन्द कुमार बेदिया, मुखिया शहरकोल विकास गोंड, मुखिया शहरग्राम सुजाता हेम्ब्रम तथा राज्य दल में शामिल पंचायत राज विभाग, झारखंड सरकार के एसपीआरसी आदित्य रंजन एवं डीआरपी राजेंद्र कुमार गुड़िया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

राज्य दल के सदस्यों ने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ संवाद कर योजनाओं के प्रभाव एवं लाभार्थियों को मिल रहे लाभ का फीडबैक लिया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने सूचना पट्ट, पंचायत प्रोफाइल, प्रोजेक्ट प्राण, प्रोजेक्ट बदलाव एवं इको-फ्रेंडली गतिविधियों से संबंधित वीडियो प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। टीम ने पंचायत द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं जागरूकता प्रयासों की सराहना की।राज्य टीम ने पंचायत सचिवालय का निरीक्षण करते हुए हैंडवॉश व्यवस्था, भष्मीकरण यंत्र, पंचायत नक्शा, मातृ-शिशु कक्ष, हेल्प डेस्क, ज्ञान केंद्र, जन औषधि केंद्र, वाटर फिल्टर, शौचालय, ऊर्जा कक्ष, प्रज्ञा केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। झारखंड सरकार के एसपीआरसी आदित्य रंजन ने कहा कि पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा करते हुए योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय एवं निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। डीआरपी राजेंद्र कुमार गुड़िया ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा पंचायत को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। टीम ने विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का हुआ वितरण...कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृति पत्र, साइकिल, मनरेगा जॉब कार्ड, सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना अंतर्गत परिसंपत्तियां, किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट, धोती-साड़ी, मच्छरदानी, बेबी किट सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही आजीविका सखी मंडलों को सशक्त बनाने हेतु सीएलएफ राशि भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्य दल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस, जल स्वच्छता समिति एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने निर्देश दिया कि योजनाओं की जानकारी आमजनों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम में एडीपीओ, एमओआईसी, जिला परियोजना प्रबंधक, ई-पंचायत, पीएमयू कोषांग के सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।