लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे चला जदयू का सदस्यता अभियान

Jan 21, 2026 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे चला जदयू का सदस्यता अभियान लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे चला जदयू का सदस्यता अभियान लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे च

लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे चला जदयू का सदस्यता अभियान

लिट्टीपाड़ा प्रखंड मे चला जदयू का सदस्यता अभियान लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड की प्रखंड स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में जिला अध्यक्ष गौतम मंडल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत भाग लेने पहुंचे। मौके पर जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि बैठक में हमारे पार्टी के नेता नीतीश कुमार को देखते हुए हमारे प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो के प्रति जागरुक होकर पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का शुरुआत किया गया।

नए सदस्यों का जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने स्वागत किया। यह सदस्यता अभियान पूरे प्रखंड में चलेगा। सदस्यता अभियान के बाद सारे प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कमिटी का विस्तार किया जाएगा। गौतम मंडल ने सभी का माला पहानकर पार्टी में स्वागत किया और पार्टी का संगठन विस्तार करने का सभी कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में पाकुड़ जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि पाकुड़ जिले का दौरा कर सभी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष का जल्द से जल्द विस्तार किया जाए। जिससे हमारे पार्टी का संगठन मजबूत हो। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में हमारे पार्टी की जीत सुनिश्चित हो और क्षेत्र में आम जनता की जो भी समस्या हो, समस्या के निदान हेतु पार्टी संघर्ष करेगी और सभी को जनहित का काम करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन ही नेतृत्व कर सकता है। अगर हमारा संगठन मजबूत होगा तो हम हर लड़ाई लड़ सकते हैं। जनहित में आज जो हमारे क्षेत्र के लोग काम करने के लिए पाकुड़ से बाहर जा रहे हैं उसको रोकना पहली प्राथमिकता होगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि हमारे जिला में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा योजनाओं में लोग बढ़-चढ़कर कर काम करें और अपने क्षेत्र में ही रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करें। जिला अध्यक्ष ने कहा सभी कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए तैयार रहें और अधिक से अधिक लोगों का पार्टी में जोड़ने का काम करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsJD U Membership Drive Launched in Litipara Block Pakur District
;;;