सड़क हादसे के विरोध में जैनियों ने निकाला जुलूस

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़, प्रतिनिधि। सड़क हादसे के विरोध में जैनियों ने निकाला जुलूस सड़क हादसे के विरोध में जैनियों ने निकाला जुलूस सड़क हादसे के विरोध में जैनियों ने

सड़क हादसे के विरोध में जैनियों ने निकाला जुलूस

पाकुड़ में जैन समाज ने रीवा जिले में जैन महिला धर्मगुरुओं के साथ हुए सड़क हादसे के विरोध में मौन जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल जैन समाज के लोगों ने अपने मांगों के समर्थन में स्लोगन लिखे तख्ती हाथों में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। जैन समाज के निर्मल जैन ने कहा कि 20 मई को तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को टक्कर मारी, जिसमें आर्यिका श्रुतमति माताजी की मौत हो गयी। इसी के विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी है। मौन जुलूस निकाले जाने के बाद जैनियों ने संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।