Pakur News: ईदगाह मैदान में अजीमुश्शान इजलास आयोजित
Pakur News: महेशपुर में अंजुमन इस्लामिया सोसायटी द्वारा फजाइल-ए-दारुल कजा पर इजलास का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने दारुल कजा की भूमिका और आवश्यकता पर विचार किया। कार्यक्रम में बड़ी भीड़ मौजूद रही। आयोजकों ने आगे भी ऐसे इजलास का आयोजन करने का आश्वासन दिया।
Pakur News: महेशপুর, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के महेशपुर ईदगाह मैदान में बुधवार देर शाम अंजुमन इस्लामिया सोसायटी महेशपुर के द्वारा फजाइल-ए-दारुल कजा के विषय पर अजीमुश्शान इजलास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
इजलास में पटना के हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। साथ ही उनके साथ मोहम्मद अंजार आलम, मोहम्मद सईदुर रहमान, मोहम्मद हबीबुल्लाह, मोहम्मद सोहराब नदवी, मुजीबुर रहमान कासमी, ऐनुल हक़ कासमी, सुहैल अख्तर कासमी, मोहम्मद सद्दाम कासमी, हसीबुल्लाह कासमी के अलावे बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
दारुल कजा की भूमिका
कार्यक्रम के दौरान दारुल कजा की अहमियत, उसकी जरूरत एवं समाज में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इजलास में फैसल रहमानी ने कहा कि आपसी विवादों और सामाजिक मामलों को शरीयत के दायरे में समझने और उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए दारुल कजा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सदस्यों की जिम्मेदारियाँ
उन्होंने लोगों से धार्मिक एवं सामाजिक मामलों में सही जानकारी हासिल करने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान दारुल कजा के संचालन एवं व्यवस्था को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कमेटी के सदस्यों को आवश्यक सुझाव दिया। साथ ही कमेटी के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
भविष्य की योजनाएँ
इजलास में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में काफी उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने इजलास में शामिल होने वाले तमाम लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष पप्पू अंसारी, नाहिद अली, जाफर इमाम, शाहिद अहमद, आताबुल रहमान के अलावे महेशपुर मस्जिद कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।


