टैगोर सोसाइटी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Mar 08, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर के टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों और उनके संघर्ष को सम्मानित करता है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और उनके योगदान की चर्चा की गई। इस अवसर पर कई महिलाएं और समाज के सदस्य उपस्थित थे।

टैगोर सोसाइटी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के टैगोर सोसाइटी फॉर रूरल डेवलपमेंट गढ़बाड़ी महेशपुर के सभागार में रविवार को महिला दिवस मनाना गया। हर साल 08 मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 08 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता, और उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक योगदान को सम्मान देना है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।‌ साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी इसका मकसद है। मौके पर सोसाइटी के प्रकाश चन्द्र घोष, मिनती साहा, प्रशान्त पाल, प्रशान्त मंडल, गोलक सिंह, सरोला सोरेन, सोलेमान मुर्मू, स्नेहेली मुर्मू, अशोक पाल, खाईरातुन एवं कई गांवों की महिलाएं उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।