पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन ज

पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

पाकुड़िया में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान पाकुड़िया, एक संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पाकुड़िया पुलिस द्वारा गुरुवार रात्रि लगभग 08:00 बजे थाना परिसर के मुख्य द्वार के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने वाले तथा क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे वाहनों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिक्की, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य सुरक्षा मानकों की भी बारीकी से जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई तथा उनके वाहनों का विवरण दर्ज किया गया।

पाकुड़िया पुलिस ने आम लोगों से सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन संचालन करने की अपील की है।फोटो संख्या-10- थाने के समीप वाहन जांच अभियान चलाते पुलिस अधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।