उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकान का किया निरीक्षण

Feb 27, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़, प्रतिनिधि। उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकान का किया निरीक्षण उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकान का किया निरीक्षण उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकान का किय

उत्पाद निरीक्षक ने शराब दुकान का किया निरीक्षण

उत्पाद अवर निरीक्षक ने गुरूवार को कंपोजिट शराब दुकान, नगरनबी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस शर्तों के अनुपालन एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में संचालक को निर्देश दिया गया कि सभी अभिलेखों का संधारण अद्यतन रखें तथा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अवैध बिक्री एवं अनियमितताओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की हिदायत दी गई। उत्पाद विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि जिले में संचालित सभी शराब दुकानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे एवं शासन के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।