तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता

Jan 09, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़। प्रतिनिधि तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता

तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता

तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर, नगर थाना प्रभारी बने अनिल गुप्ता पाकुड़। प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन इंस्पेक्टर इधर से उधर हुए हैं। पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता को नगर थाना प्रभारी होंगे। इससे पूर्व अनिल गुप्ता जिला नियंत्रण कच्छ के प्रभारी थे। पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार ने गुरूवार को न‌ए थाना प्रभारी अनिल गुप्ता को परभार सौंपा। वहीं पुलिस निरीक्षक बबलू कुमार को मुफ्फसिल प्रभाग का इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा को मुफस्सिल प्रभाग से हटाकर न्यायालय परिसर का प्रभार सौंपा गया है। नगर थाना प्रभारी में प्रभार ग्रहण करते हुए इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने शहर वासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिसिंग को पब्लिक की मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपराध रोकने के साथ-साथ शहरी क्षेत्र में अमन और शांति बहाल करना है। शहर वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा की लंबे समय के लिए अगर अपने घर को ताला बंद कर कहीं जाते हैं तो इसकी जानकारी नगर थाना को अवश्य दें ताकि नगर थाना की ओर से उसे क्षेत्र में गस्ती को बढ़ाया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।