महेशपुर के मतदान केंद्रों का बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण
महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर के मतदान केंद्रों का बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण महेशपुर के मतदान केंद्रों का बीडीओ व सीओ ने किया निरीक्षण

प्रखंड के विभिन्न बूथों का शनिवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीएलओ पर्यवेक्षक भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में प्री-एसआईआर के दौरान सभी 195 मतदान केंद्रों में अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई। साथ ही मतदाताओं को सूची का अवलोकन कराकर अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच करने के लिए जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने उन मतदाताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिनका विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान मैपिंग नहीं हो सकी है। वहां बीडीओ ने बीएलओ तथा उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों में वैसे लोगों की सूची प्रकाशित की जा रही है जिनका मैपिंग नहीं हुआ है।
यह कार्य एक सप्ताह तक चलेगा। उन्होंने मैपिंग नहीं होने वाले मतदाताओं से अपील की कि चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित मापदंड व 11 जरूरी प्रमाण पत्रों में कोई एक प्रमाण पत्र के आधार पर मैपिंग करवा सकते है। यह मतदाताओं के लिए आवश्यक प्रक्रिया है। ताकि भविष्य में मतदान से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


