Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsInspection of Schools by BDO and CO Reveals Need for Facilities in Maheshpur
बीडीओ व सीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

बीडीओ व सीओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

संक्षेप:

महेशपुर में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीओ संजय कुमार सिंहा ने स्कूलों का निरीक्षण किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्वालपाड़ा में 123 में से 96 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय के अधिकारियों ने शौचालय, कक्ष रुम और बाउंड्रीवाल की मरम्मत की आवश्यकता बताई। अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के माध्यम से आवश्यकताएं पूरी करने का आश्वासन दिया।

Dec 06, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर, एक संवाददाता । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्या‎लय ग्वालपाड़ा तथा प्राथमिक विद्यालय आमलागाछी का शुक्रवार को विद्या‎लय में सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी को लेकर बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सीओ संजय कुमार सिंहा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय ग्लालपाड़ा में नामांकित कुल 123 छात्र-छात्राओं में 96 उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने बीडीओ एवं सीओ को दो शौचालय की, दो कक्ष रुम की मरम्मती तथा 50 फीट बाउंड्रीवाल की आवश्यकता के बारे में बताया। वहीं प्राथमिक विद्या‎लय आमलागाछी के निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने विद्यालय के लिए बाउंड्रीवाल की आवश्यकता के बारे में बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द्वय अधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालय की आवश्यकताओं को अवगत कराते हुए यथोचित पहल की जाएगी।