Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsInspection of Maheshpur Primary School by BDO and CO for Quality Education
बीडीओ-सीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

बीडीओ-सीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण

संक्षेप:

महेशपुर के प्रखंड प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव और सीओ संजय कुमार सिंहा ने किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, गिरा हुआ बरगद का पेड़ हटाने, और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अनुशासन के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने की भी बात कही गई।

Nov 08, 2025 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड प्राथमिक विद्यालय महेशपुर का बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा सीओ संजय कुमार सिंहा ने शनिवार सुबह विद्यालय अवधि में निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी को विद्यालय के निकट कुछ दिनों पूर्व गिरे बरगद पेड़ की डाल को हटवाने के लिए मजदूर लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि इस गिरे हुए डाल को हटाने का कार्य करा दिया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन तिवारी, सहायक अध्यापक संतोष रविदास, सहायक अध्यापिका सुष्मिता तिवारी, बेबी कुमारी, किरण भगत को बच्चों को अनुशासन के प्रति सचेत रहने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन देने एवं निर्धारित तिथि पर तिथि भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों को अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। द्वय अधिकारियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर विशेष रुप से निगरानी रखने तथा विद्यालय वेश (पोशाक) में विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। द्वय अधिकारियों ने अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का निर्धारित समय पर आयोजन करने एवं अभिभावकों को बच्चों (संबंधित) की गतिविधि व विकास के बारे में अवगत कराने की बात कही।