Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिट्टीपाड़ा में सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया। बीडीओ, विधायक और थाना प्रभारी ने तिरंगे को सलामी दी। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने प्रभातफेरी और झांकी निकाली। सभी ने मिलकर देशभक्ति के नारे लगाए और उत्सव का आनंद लिया।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Pakur News: ​लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।​ मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रमों के तहत प्रखंड परिसर में प्रमुख मारांबीटी बेसरा, विजय मांझी स्टेडियम में बीडीओ संजय कुमार, विधायक आवास पर विधायक हेमलाल मुर्मू, थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक कुमार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मुकेश कुमार बेसरा ने झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।​ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व, सुबह के समय विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी और भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह