प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को

प्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण

सोमवार को भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना - एचएलओ-एचएलबी) के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीयकृत 2 विद्यालय लिट्टीपाड़ा में किया गया। यह प्रशिक्षण प्रथम एवं द्वितीय बैच के लिए 27 अप्रैल से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक केसी दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जनगणना टेक्निकल एक्सपर्ट शशि कपूर साहा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार है।

उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। वहीं सहायक चार्ज पदाधिकारी सह प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक केसी दास ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगणकों को तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सही एवं सटीक आंकड़ों का संकलन ही जनगणना की सफलता सुनिश्चित करता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर नवीन कुमार सिंह, संजय कुमार, रंजीत कुमार वर्मा एवं प्रणव कुमार सेन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विस्तृत रूप से प्रारम्भिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना - एचएलबी) में सभी घरों की पहचान कर प्रत्येक परिवार का सही-सही विवरण दर्ज करने, मानचित्र एवं जियो टैगिंग के माध्यम से क्षेत्र का सटीक सीमांकन करने की जानकारी दी गई। साथ ही द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति का सही विवरण दर्ज करने, स्व-गणना करने वाले परिवारों का सत्यापन करने तथा डेटा की गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त पर्यवेक्षकों को उनकी भूमिका के तहत संपूर्ण कार्य की निगरानी, सभी क्षेत्रों का पूर्ण कवरेज सुनिश्चित करने तथा कार्य को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur Newsप्रथम चरण की जनगणना के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण