जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का द

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत दूसरे दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को राजकीयकृत 2 विद्यालय लिट्टीपाड़ा में विधिवत प्रारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्षता एवं सावधानी के साथ करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सही जानकारी संग्रह करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा सकें।

दूसरे दिन के प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना - एचएलबी) तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को डेटा नैतिकता, गोपनीयता एवं सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके साथ ही मोबाइल एवं वेब ऐप के उपयोग से जुड़ी समस्याओं के समाधान, डेटा सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें, स्व-गणना एवं डेटा सत्यापन की प्रक्रिया, तथा एचएलओ मोबाइल ऐप के संचालन, इसकी विशेषताओं एवं उत्तर भरने की विधि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नावली (प्रश्न 1 से 16) पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनरों द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें काफी संख्या में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।