Pakur News: स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
Pakur News: हिरणपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख, थाना प्रभारी, और अन्य अधिकारी मौजूद थे। माहौल देशभक्ति से भरा हुआ था।
Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख विनीता किस्कू, थाना परिसर में थाना प्रभारी विनय कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, भाजपा प्रवक्ता के आवास पर प्रवक्ता दिनेश मरांडी तथा द राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक सीवेन दे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से माहौल देशभक्ति से भर गया। द राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मौके पर उप प्रमुख गनी मोमिन, बीडीओ दिलीप टुडू, सीओ मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।


