डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड का विधायक ने किया उद्घाटन

Mar 02, 2026 04:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड का विधायक ने किया उद्घाटन डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड का विधायक ने किया

डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड का विधायक ने किया उद्घाटन

प्रखंड के नावाडीह पंचायत के उपरटोला बांसजोड़ी गांव में डीएमएफटी मद से निर्मित पीडब्ल्यूडी रोड से प्रधान के घर तक पीसीसी पथ का विधिवत उद्घाटन सोमवार को विधायक हेमलाल मुर्मू ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस पीसीसी पथ के निर्माण से गांववासियों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और फिसलन की समस्या से लोगों को अब राहत मिलेगी, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर खुशी जाहिर की।

स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पथ गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में जेएमएम के कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।