Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsImproving Education and Speaking Skills in Maheshpur Schools Through Bolega Pakur Initiative
छात्रा की कविता पाठ को मिली सराहना

छात्रा की कविता पाठ को मिली सराहना

संक्षेप:

महेशपुर। एक संवाददाताशिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त पाकुड़

Dec 03, 2025 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर। एक संवाददाता शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा बच्चों के बीच नियमित विद्यालय आने के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से उपायुक्त पाकुड़ व शिक्षा विभाग द्वारा की गई पहल, बोलेगा पाकुड़ के तहत महेशपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिदिन मार्निग एसेम्बली में अलग-अलग क्रिया कलाप कराया जा रहा है। कभी क्विज, अखबार पाठन, नियमित व निर्धारित समय पर विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को फूल देकर सम्मानित करना, आज आपने विद्यालय में क्या सीखा आदि कार्यक्रम कर न सिर्फ शिक्षा के स्तर में सुधार लाने बल्कि बच्चों को बोलने की क्षमता में विकास लाने का कार्य भी किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बुधवार को प्रखंड के प्राथमिक विद्या‎लय धर्मखांपाड़ा में कक्षा 4 की छात्रा तमन्ना खातुन ने प्रार्थना सभा में प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन तथा सहायक अध्यापिका नुसरत परवीन तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कोयल के बारे में कविता सुनाया। देखो कोयल कितनी काली है, पर मीठी इसकी बोली है। इसने ही तो कुक-कुक कर आमों में मीठी मिसरी घोली है, जिसे सुनकर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं काफी खुश दिखे। इस अभियान से बच्चों की उपस्थिति भी विद्यालय में बढ़ी है। तथा बच्चों के बीच-बीच पढ़ाई के अलावे कुछ और सीखने की ललक भी पैदा हुई है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पीरीना खातुन ने बताया कि बोलेगा पाकुड़ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं में अलग-अलग विषय पर बोलने की क्षमता का विकास हुआ है। साथ ही पाठ्यपुस्तक के अलावे अतिरिक्त ज्ञानवर्धन में सहायता भी मिल रही है।